Ads

Breaking News

भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए शिकारपुर में चुनाव प्रक्रिया शुरू।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए शिकारपुर में चुनाव प्रक्रिया शुरू।


शिकारपुर। नमामि गंगे न्यूज़। ब्यूरो।
शिकारपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है यह चुनाव प्रक्रिया श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रारंभ हुई। मंडल अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 लोगों ने नामांकन किया। शिकारपुर मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी रहे राजा रावल और सह चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह चौहान। मंडल अध्यक्ष पद के लिए सभी 8 नामांकन इन दोनों की देखरेख में भरे गए हैं जो लोग नामांकित हुए हैं उनके नाम है वेद प्रकाश शर्मा सौरव शर्मा टेकचंद शर्मा पंकज शर्मा रामकिशन लोधी सुनील जैन अनिल मित्तल विवेक जैन इसके अलावा जिला प्रतिनिधि मंडल से नामांकन प्राप्त हुए मंडल समिति के लिए 21 नामांकन पत्र भरे गए हैं।



No comments