Ads

Breaking News

अमित शाह हुऐ नाराज मांगा निशंक से किया जवाब जे एन यू मामले हुयी क्यों चूक

अमित शाह हुऐ नाराज मांगा निशंक से किया जवाब जे एन यू मामले हुयी क्यों चूक।

अमित शाह हुऐ नाराज मांगा निशंक से किया जवाब जे एन यू मामले हुयी क्यों चूक
अमित शाह हुऐ नाराज मांगा निशंक से किया जवाब जे एन यू मामले हुयी क्यों चूक 

 नमामि गंगे न्यूज। ब्यूरो। जेएनयू में हॉस्टल फीस वृद्धि व अन्य शुल्क वढ़ोत्तरी पर अभी भी दिल्ली के हालात सामान्य नही हैं यह विवाद अभी थमने का नाम नही ले रहा है।इस मामले पर अब केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमितशाह ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से कल मंगलवार में मुलाकात की और इस विवाद पर चर्चा की। 

शाह ने शिक्षा मंत्री से JNU मामले का हल निकालने को कहा

  • अमित शाह ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जेएनयू में शांति बहाल करने के उठाऐ गये कदमों की चर्चा भी निशंक से की।
  •  इसके बाद अमित शाह ने जेएनयू विवाद का समाधान खोजने और विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल को दिया निर्देश ।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की समिति शुक्रवार को करेगी JNU का दौरा
विदित हो कि हॉस्टल फीस में वृद्धि को लेकर जेएनयू के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार में जेएनयू छात्रों ने संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीच में ही उन्हें रोक दिया था. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुयी।नोंकझोंक के  बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी और कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल भी हो गए। जेएनयू के छात्र संसद तक मार्च निकालने की कोशिश उस समय कर रहे थे, जब सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे और जेएनयू परिसर के आसपास सुरक्षाबलों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। इसके अलावा धारा 144 लागू कर दी गई थी।
हॉस्टल फीस व अन्य शुल्क में बढ़ोतरी पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों के आंदोलन और दिल्ली पुलिस से टकराव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नाराजगी जताई है। शाह ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर पूरी स्थिति पर जवाब मांगा है। शाह ने निशंक से कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर दखल देकर हालात को जल्द से जल्द सामान्य करें। शाह की शिकायत है कि मानव संसाधन मंत्रालय ने जेएनयू के हालात से निपटने में चूक की है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की समिति शुक्रवार को करेगी JNU का दौरा
सूत्रों के अनुसार शाह ने साफ साफ कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्रों के इस तरह के आंदोलन ठीक नहीं है और इससे पहले भी कई मामलों में जेएनयू समेत कई विश्वविद्यालयों में छात्र आंदोलन पर उतर चुके हैं। शाह और निशंक की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगा रहे हैं।और दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृहमंत्रालय के अण्डर कार्य करती है।

जानकारी के अनुसार शाह ने यह भी कहा कि बढ़ी हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क का फैसला वापस लिया जा सकता है।मानव संसाधन विकास मंत्री ने गृहमंत्री को बताया फीस बढ़ोतरी आंशिक रूप से वापस करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। छात्र नेताओं और संगठनों से बातचीत के लिए तीन सदस्यों की कमेटी भी गठित की गई है। निशंक ने गृहमंत्री को स्थिति सामान्य कर लेने का भरोसा दिया।

अमित शाह हुऐ नाराज मांगा निशंक से किया जवाब जे एन यू मामले हुयी क्यों चूक।

No comments