Ads

Breaking News

अलीगढ़ बन्नादेवी थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से घोंपकर की हत्या

 थाना बन्नादेवी क्षेत्र में युवक की चाकू से घोंपकर की गयी हत्या। परिजनों के अनुसार किसी से नही थी रंजिस।

अलीगढ़ बन्नादेवी थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से घोंपकर की हत्या, अलीगढ़। नमामि गंगे न्यूज।।
प्रतीकात्मक फोटो- नमामि गंगे न्यूज पोर्टल

 अलीगढ़। नमामि गंगे न्यूज।।बन्नादेवी क्षेत्र के मौहल्ला शिवपुरी चौराहा निवासी (22 वर्षीय) ईशू पुत्र स्व. हरस्वरूप उर्फ शक्ति सिंह की चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी। मृतक ईशू देवी के जागरणों में झांकियां लगाने का काम करता था। इसके परिवार में केवल उसकी मां कुसुमा देवी है।पिता का देहान्त पहले ही हो चुका है।शुक्रवार की शाम ईशू अपनी मां से कुछ देर में आने की बात कहकर साढे़ सात बजे के करीब घर से निकला था,लेकिन वह देर रात्रि तक घर नहीं लौटा। माँ  को चिन्ता हुयी तो काफी तलाश किया गया।सुबह शनिवार को छह बजे पड़ौस के एक व्यक्ति ने घर से 50 कदम दूर पर ईशू की लाश पड़ी होने की सूचना दी। उसने जाकर देखा तो लाश खून से लथपथ पड़ी थी।घटना की सूचना मिलने पर बन्नादेवी थाने की पुलिस मौके पर पहुॅच गई।एसपी देहात मणीलाल पाटीदार ने बताया कि ईशू की छाती में चाकू मारकर हत्या की गई है।परिजन किसी से रंशिज होने से मना कर रहे हैं।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
अलीगढ़ बन्नादेवी थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से घोंपकर की हत्या

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments