Ads

Breaking News

रेप के आरोपी व नित्यानंद ने, बसाया एक देश, नाम दिया कैलाशा। घोषित किया 'कैलासा ’का पासपोर्ट और झंडा।

रेप के आरोपी व नित्यानंद ने , बसाया एक देश, नाम दिया कैलाशा। घोषित किया 'कैलासा ’का पासपोर्ट और झंडा।

रेप के आरोपी व नित्यानंद ने , बसाया एक देश, नाम दिया कैलाशा। घोषित किया 'कैलासा ’का पासपोर्ट और झंडा।

रेप के आरोपी व नित्यानंद ने , बसाया एक देश, नाम दिया कैलाशा। 

बेंगलुरु में एक बलात्कार के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भारत छोडकर भागे विवादास्पद भगवान नित्यानंद ने अपना निवास बनाया है 'कैलासा' में। बिल्कुल आपने सही सुना! 'कैलासा ’ यह एक नया राष्ट्र है जिसकी स्थापना की है स्वयंभू धर्मगुरु और भारत से बलात्कार के जुर्म में भागे नित्यानंद ने और स्थान है लैटिन अमेरिका में इक्वाडोर के पास एक द्वीप, जिसे उन्होंने केंद्रीय लैटिन अमेरिका में इक्वाडोर के पास खरीदा था,
इस नए राष्ट्र 'कैलासा' का अपना पासपोर्ट है, अपना ध्वज और प्रतीक भी है।वेबसाइट में, 'कैलासा' को पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिंदू राष्ट्र बताया गया है।
वेवसाइट के अनुसार "कैलासा' एक देश सीमाविहीन देश है जिसका निर्माण दुनिया भर के सताए हुये उन हिन्दुओं ने किया है जिन्हौने अपने देशों में प्रमाणिक रुप से हिन्दु धर्म का अभ्यास करने का अधिकार खो दिया है। नया राष्ट्र “दुनिया के सभी अभ्यासी, आकांक्षी या सताए गए हिंदुओं को , बिना उनकी जाति, लिंग, संप्रदाय, या पंथ के भेदभाव के, एसा सुरक्षित आश्रय़ प्रस्तुत करता है जहां वे शांति से रह सकते हैं और अपनी आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति को हस्तक्षेप और हिंसा मुक्त तरीके से विकसित कर सकते हैं।
यह राज्य मंदिर आधारित तंत्र, तीसरी आंख के पीछे का विज्ञान, योग, ध्यान और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली भी प्रदान करता है।
 नए राष्ट्र की सरकार में विभिन्न विभाग हैं  जैसे मातृभूमि सुरक्षा, रक्षा, कोषागार, वाणिज्य, आवास, मानव सेवा, शिक्षा इत्यादि हैं।
इस राष्ट्र का गॉडमैन हाल ही में समाचार की सुर्खियों में रहा। तमिलनाडु के एक दंपति द्वारा गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी थी जिसमें दंपति ने अपनी दो बेटियों की रिहाई की मांग की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी दो बेटियों को अवैध रूप से अहमदाबाद में एक आश्रम में बंद कर लिया गया है। 
हालांकि उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस का मानना ​​है कि 2018 के अंत में नित्यानंद भारत से भाग गया हो सकता है। वह एक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि  पासपोर्ट के बिना वह देश से कैसे भाग सकता है। सितंबर 2018 में नित्यानंद का  पासपोर्ट समाप्त हो गया है और इसके नवीनीकरण के लिए उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था।
वेबसाइट पर नित्यानंद को देश का प्रमुख बताया गया है और दावा किया गया है कि देश में मंदिर आधरित जीवन पद्धति होगी। वेबसाइट पर इस देश का पासपोर्ट जारी करते हुए घोषणा की गयी है कि कैलासा में सभी के लिए निशुल्क स्वास्थ्य, सुविधा और शिक्षा और भोजन भी पूरी तरह फ्री होगा।
 वेबसाइट पर नित्यानंद ने अपने देश के अलग विधान, अलग संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी भी दी है। नित्यानंद ने देश का शासन संचालन के लिए एक कैबिनेट भी बनाई है और अपने एक अनुयायी को उसका प्रधानमंत्री भी नियुक्त किया है।
इसके साथ नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र से अपने देश को मान्यता दिलाने के लिए एक याचिका भी दायर की है।

No comments