Ads

Breaking News

मर चुकी है उन्नाव रेप केस की वीर बाला: छि़ड़ी ट्विटर पर ट्वीट वार, कुमार विश्वास ने दागे न्यायपालिका और प्रशासन पर प्रश्न।

मर चुकी है उन्नाव रेप केस की वीर बाला: छि़ड़ी ट्विटर पर ट्वीट वार, कुमार विश्वास ने दागे न्यायपालिका और प्रशासन पर प्रश्न।

मर चुकी है उन्नाव रेप केस की वीर बाला: छि़ड़ी ट्विटर पर ट्वीट वार, कुमार विश्वास ने दागे न्यायपालिका और प्रशासन पर प्रश्न।
उन्नाव रेप केस की वीर पीड़िता की दर्दनाक मौत।

नमामि गंगे न्यूज। ब्यूरो रिपोर्ट।

उन्नाव उत्तर प्रदेश का एसा जिला बन गया है जहाँ महिला अत्याचार की एक बाढ़ सी आ गई है इस साल में यह जिला बार बार बलत्कार मामलों की दर्दनाक घटनाओं का गवाह बना है। कल रात उन्नाव रेप पीड़िता की दर्दनाक मौत हो गयी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़िता की मौत पर जताया दुःख। उन्हौने पीड़िता की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट से आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाऐगी।
उन्नाव की पीड़िता की मौत हो गई है। उन्नाव की इस पीड़िता की दर्द भरी कहानी यह है कि मार्च के महिने में इस पीड़िता के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया था और दुःख का विषय यह है कि वे दोनों ही नही घटना के सभी आरोपी उस ब्राह्मण वर्ग से आते हैं जिस वर्ग पर हमारे समाज का बहुत विश्वास है और जिस पर समाज की जिम्मेदारी भी बनती है।दोनो आरोपियों को अभी जल्दी में ही कोर्ट ने बेल दी थी। दोनों आरोपियों ने अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर उसी पीड़िता को रास्ते में रोककर चाकुओं से गोद दिया फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी।इतने पर भी वह वीरांगना करीव 1 किलोमीटर तक अपनी जान बचाती हुयी भागी जवकि वह 90% जली हुई थी। उसने केवल जान बचाने के लिए भागना जारी ही नही रखा अपितु लोगों से मोबाइल लेकर पुलिस को फोन भी किया और पुलिस ने ही उसे अस्पताल में भर्ती किया लैकिन उसकी हालात ज्यादा खराव होने पर पहले लखनऊ फिर दिल्ली के सफदरजंग होस्पीटल में भर्ती कराया गया।
कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भारतीय न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि

उन न्यायाधीश महोदय से कोई प्रश्न करेगा जिन्होंने पीड़िता की आशंका के बाद भी रेप के दबंग आरोपियों को बेल दी?उन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होगी जिन्होंने इतने दिनतक उस लड़की की शिकायत को FIR में नहीं बदला?सत्ता-व्यवस्था के प्रति अविश्वास लोकतंत्र में भीषण अमंगलकारी है
उन्हौेने आगे कहा कि 
क्या उन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार होगा जिन्होंने अपने बलात्कारी बेटों को दंडित करने की बजाय साथ खड़े होकर पीड़िता #unnaokibeti को ज़िंदा जलाया? संसद में बैठे वोटों के ठेकादारों ने क़ानून न तब बनाया न अब बनाएँगे तो हमारी-आपकी सामाजिक ज़िम्मेदारी ज़्यादा बढ़ जाती है #UnnaoTruth 


No comments