Ads

Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नये राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये गये आशीष चौहान।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नये राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये गये  आशीष चौहान।

 

नमामि गंगे न्यूज। ज्ञानेश कुमार वार्ष्णेय।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवम्बर में आगरा में हुआ संपन्न।

राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश से रोहड़ू के डिसवाणी गांव के आशीष चौहान को  विद्यार्थी परिषद का नया राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया।अभी तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर जी एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के.एन. रघुनन्दन जी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से नए दायित्व सम्भालेंगे। अभी तक आशीष चौहान संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री पद पर रहते हुये कार्य देख रहे थे।
आशीष चौहान ने बीएससी, बीजेएमसी और एमबीए की पढ़ाई की है। वर्ष 2003 में विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आने के बाद से वे परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पूर्व में सीमा कॉलेज (हिमाचल प्रदेश) छात्र संघ अध्यक्ष, जिला संयोजक, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री, जिला संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, महामंत्री
का दायित्व निभा चुके हैं।वर्तमान में वे इंडिया चाइना यूथ डायलॉग के महासचिव भी हैं।
और इसी के साथ 
  • आशीष चौहान उत्तर भारत से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले पहले नेता बन गये हैं। 
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, कौल नेगी को प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश से ही आशीष शर्मा को सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह संयोजक बमाया गया है।
  • जबकि डॉ.  नितिन व्यास और धनदेव ठाकुर, कोमल वेकटा,  अंकित चंदेल  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रीति नेगी  राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाये गये हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नये राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये गये  आशीष चौहान।

No comments