Ads

Breaking News

Kartik Purnima 2019 date कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष कब है जाने दिनांक महत्व पूजा विधि पूर्ण जानकारी।

Kartik Poornima date calendar jaane kab hai Kartik Purnima is varsh, dinank mahatva puja Vidhi, purn jankari.कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष कब है जाने दिनांक महत्व व पूजा विधि पूर्ण जानकारी।

Kartik Purnima 2019 date कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष कब है जाने दिनांक महत्व पूजा विधि पूर्ण जानकारी।
Kartik Purnima 2019 date कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष कब है जाने दिनांक महत्व पूजा विधि पूर्ण जानकारी
हमारे देश में कार्तिक मास की पूर्णिमा का एक विशेष ही महत्व है सामान्य बोलचाल में इसे कतिकी के नाम से भी जाना जाता है

Kartik Purnima 2019 date:

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा या कतिकी अथवा कार्तिकी 12 नवंबर को है।

Kartik Purnima ka mahatva: कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस पर्व वाले दिन व्यक्ति स्नान करके दान करें तो उसे बहुत अधिक लाभ मिलता है यह लाभ सामान्य दान के अपेक्षा दोगुना से भी अधिक हो सकता है।

डिबाई नमामि गंगे न्यूज़, कार्तिक पूर्णिमा या कतिकी अथवा कार्तिकी पर्व अनूपशहर या छोटी काशी।

 हिंदू धर्म शास्त्र अनुसार कार्तिक पूर्णिमाएं एक बहुत ही महत्व का पर्व है अनेकों हिंदू धर्मावलंबी इस दिन व्रत रखते हैं। इस वर्ष यह पर्व 12 नवंबर को पढ़ रहा है और विशेष बात यह है कि इस बार यह पर्व छठ के नवें दिन पड़ा है कतिकी या कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह गंगा स्नान करने का विधान है जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते वह घर पर ही स्नान करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं स्नान करने के बाद दान करने की परंपरा है। कहा जाता है कि इस दिन स्नान के बाद दान का महान पुण्य प्राप्त होता है धर्म शास्त्र अनुसार मान्यता है कि यदि कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त हो तो पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है और कार्तिक पूर्णिमा यदि कृतिका नक्षत्र में हो तो यह पूर्णिमा महा कार्तिकी पूर्णिमा कहलाती है

कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्नान विधि

Kartik Purnima 2019 date कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष कब है जाने दिनांक महत्व पूजा विधि पूर्ण जानकारी।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत करने वाले श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होते हैं जिसमें गंगा जी जाने वाले श्रद्धालुओं का गंगा स्नान भी शामिल है जो वहां न जा सके वह घर पर ही स्नान कर सकते हैं स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालु भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना करते हैं

 कार्तिक पूर्णिमा पर दान की विधि

     कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान ध्यान आदि करने के उपरांत श्रद्धालु को कुश हाथ में लेकर दान करने का संकल्प लेना चाहिए। संकल्प सहित दान ही पूर्ण फलदाई होता है। इस दिन व्रत भी रखना चाहिए अगर पूर्ण व्रत न रख सके तो भी कम से कम एक समय खाना खाते हुए व्रत रखा जा सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर धन प्राप्ति प्रयोग Kartik Purnima par dhan prapti prayog

यदि आप कार्तिक पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह दिन माता महालक्ष्मी को खुश करने के लिए अच्छा दिन है इस दिन माता महालक्ष्मी को खुश करने के लिए स्नान ध्यान व दान करने के उपरांत श्री सूक्त और लक्ष्मी सूक्त का पाठ कर सकते हैं और ज्यादा प्रभाव के लिए कनकधारा स्त्रोत्र वह माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए पुरुष सूक्त का पाठ भी किया जा सकता है।

No comments