Ads

Breaking News

अनूपशहर में एस डी पी डी स्कूल की छात्राओं ने की हैदराबाद निर्भया कांड में दरिन्दों को फांसी देने की माँग।

अनूपशहर में एस डी पी डी स्कूल की छात्राओं ने की हैदराबाद निर्भया कांड में दरिन्दों को फांसी देने की माँग।

एस डी पी डी स्कूल अनूपशहर ने हैदराबाद की निर्भया के दरिन्दों को की फाँसी की मांग
नमामि गंगे न्यूज। अनूपशहर। अतुल कुमार अग्रवाल।
हैदराबाद निर्भया काण्ड ने इस समय देश में जनज्वार उठा रखा है। हर तरफ से दरिन्दों को फांसी की माँग हो रही है। सड़क से लेकर संसद तक इस भीभत्स काण्ड की गूँज सुनाई दे रही है। संसद में अनेको सांसदो ने इस मामले पर अपने विचार रखे जिसमें एक सुर से सभी दलों ने काण्ड के दोषियों को कठोरतम सजा की मांग देने की बात हो रही है। वहीं सरकार ने सभी दलों से इस तरह की घटनाओं को रोकने तथा इन घटनाओं के दोषियों के लिए सजा के प्रावधान पर विचार के लिए आमंत्रण दिया है। और सभी से विचार मांगे है। सरकार चाहती है कि इस प्रकार की घटनाओं पर पूर्णतः लगाम लगे।

अनूपशहर में एस डी पी डी स्कूल की छात्राओं ने की हैदराबाद निर्भया कांड में दरिन्दों को फांसी देने की माँग।

अनूपशहर में एस ़डी. पी. डी. स्कूल की छात्राओं ने एक रैली निकाल कर इस प्रकार की घटनाओं पर रोष व्यक्त  किया तथा हत्यारों को फांसी देने की मांग की। छात्राऐं हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगा रही थी। रैली की वीडियो भी नमामि गंगे न्यूज पत्रकार ने उपलब्ध कराई है जिसे आप यहा देख सकते हैं।

अनूपशहर में एस डी पी डी स्कूल की छात्राओं ने की हैदराबाद निर्भया कांड में दरिन्दों को फांसी देने की माँग।

No comments