Ads

Breaking News

अनूपशहर के ग्राम फतेहपुर के प्रधान ने प्रधानी के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना से किया गायत्री यज्ञ अनुष्ठान।

अनूपशहर के ग्राम फतेहपुर के प्रधान ने प्रधानी के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना से किया गायत्री यज्ञ अनुष्ठान।

अनूपशहर के ग्राम फतेहपुर के प्रधान ने प्रधानी के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना से किया गायत्री यज्ञ अनुष्ठान।नमामि गंगे न्यूज अनूपशहर।
गायत्री यज्ञ अनुष्ठान में आहुति देते यज्ञाचार्य व अनुष्ठान कर्ता
नमामि गंगे न्यूज़। ब्यूरो। ज्ञानेश कुमार वार्ष्णेय।
अनूपशहर के फतेहपुर ग्राम प्रधान ने क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह  राघव व अन्य भक्तजनों के साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न किया जिसमें क्षेत्र की खुशहाली की कामना लिए यह गायत्री यज्ञ आहूत किया गया। यह यज्ञ कार्यक्रम प्रधान ने अपने 4 वर्ष के प्रधान काल के पूर्ण होने के अवसर पर कराया था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास व खुशहाली की मनौती मांगी गयी। इस कार्यक्रम में गायत्री पीठ हरिद्वार से यज्ञाचार्य आये थे जिन्हौने यह यज्ञ सम्पन्न कराया। 
यज्ञ में आहुति देने वालों में आर्य समाजी वीरेंद्र सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ज्ञानेंद्र सिंह राघव, ब्लाक प्रमुख पति अनूपशहर प्रदीप राघव, ग्राम प्रधान नवनीत प्रधान, पवन प्रधान, शिक्षक नेता राजकुमार राघव,हर्ष चौहान, रविंद्र शर्मा, संत समाज, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेमपाल सिंह सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों ने सहभागिता निभाई।

अनूपशहर के ग्राम फतेहपुर के प्रधान ने प्रधानी के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना से किया गायत्री यज्ञ अनुष्ठान।

No comments