Ads

Breaking News

ब्रिटिश प्रधानमंत्री- बोरिस जानसन का बयान: हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी भावनाएं नही पनपने देगें।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री- बोरिस जानसन का बयान: हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी भावनाएं नही पनपने देगें।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री- बोरिस जानसन का बयान: हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी भावनाएं नही पनपने देगें।
नमामि गंगे न्यूज। ब्यूरो। साभार न्यूज 18 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत और हिन्दू विरोधी भावनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये साफ तौर पर कहा कि वह किसी भी तरह की भारत विरोधी भावना को स्वीकार नहीं करेंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री- बोरिस जानसन का बयान: हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी भावनाएं नही पनपने देगें।


आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ ब्रिटेन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सीमा पार से जारी आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विट्रेन पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए ब्रिटेन सरकार पीएम मोदी के कदमों का समर्थन करती है। भारत दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पर जितना जल्द संभव  हो सकेगा वे भारत का दौरा करेंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री- बोरिस जानसन का बयान: हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी भावनाएं नही पनपने देगें।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का भारत से है पुराना नाता:
जॉनसन दिवंगत संपादक और लेखक खुशवंत सिंह, सैफ अली खान, सारा अली खान के रिश्तेदार हैं, अतः बोरिस जॉनसन का भारत से गहरा नाता है और वह  पहले भी कई बार भारत की यात्रा भी कर चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीपा सिंह की शादी खुशवंत सिंह के सबसे छोटे भाई दलजीत सिंह से हुई थी। दीपा ने प्रतिष्ठित पत्रकार सर चार्ल्स व्हीलर से शादी की थी। मरीना व्हीलर इन दोनों की संतान हैं। इस तरह से मरीना आधी भारतीय हैं। वहीं, दीपा की बड़ी बहन अमरजीत की शादी खुशवंत सिंह के बड़े भाई भगवंत सिंह से हुई थी।भगवंत सिंह की भतीजी अमृता सिंह ने सैफ अली से शादी की थी और उनकी संतान सारा अली खान हैं।

No comments