Ads

Breaking News

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड: तुम निकालते रहो कैंडल मार्च वो करते रहेंगे बलत्कार।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड तेलंगाना: तुम निकालते रहो कैंडल मार्च वो करते रहेंगे बलत्कार।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड: तुम निकालते रहो कैंडल मार्च वो करते रहेंगे बलत्कार। नेशनल न्यूज, नमामि गंगे न्यूज।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड तेलंगाना

नमामि गंगे न्यूज । ब्यूरो।
हैदराबाद की लेडी डॉक्टर की अमानवीय हत्या और दुष्कर्म की घटना पर भारत और भारतीयता आसू बहा रही है। सम्पूर्ण सोशल मीडिया पर ट्वीट पर ट्वीट हो रहे हैं। लैकिन वास्तव में निपटने की जरुरत है इस समस्या से जिसके लिए अभी भी कोई तैयारी किसी भी स्तर पर नही हो रही है। केंडल मार्च निकालना या बंद रखना समस्या का समाधान नही है। घटनाओं पर घटनाए होती रहेंगी और हम कैंडल मार्च निकालते रहेंगे।
रंगारेड्डी इलाके में गुरुवार की शाम स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में डॉक्टर की तस्वीर लगी तख्तियां ले रखी थीं. गौरतलब है कि हत्या से पहले लेडी डॉक्टर ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी और कहा था कि मुझे डर लग रहा है. इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और उसकी जली हुई लाश मिली।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड तेलंगाना


किसी युवक ने मैकेनिक तक पहुंचाई थी स्कूटी।

स्कूटी मैकेनिक शमसेर आलम के अनुसार एक युवक डॉ. प्रियंका रेड्डी की स्कूटी लेकर बुधवार की रात के 9.30 बजे उसके यहां आया था। वह स्कूटी छोड़ गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हैदरावाद पुलिस:  प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में  सीसीटीवी की फुटेज रही खंगाल 


डॉक्टर प्रियंका रे़ड्डी की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिशों में जुटी हैदराबाद पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ ही डॉक्टर का कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।मौका मुआयना करने के बाद इस संबंध में शमसाबाद के डिप्टी कमिश्नर प्रकाश रेड्डी ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर उसके शव को आग लगा दी। सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।

डॉ. हैदरावाद प्रियंका रेड्डी कांड वाले इलाके में  ही मिली एक और महिला की अधजली लाश ---

रोंगटे खड़े कर देने वाली डॉ. प्रियंका रेड्डी हके बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक  उसी इलाके में एक और महिला की अधजली लाश मिली है। जहां गुरुवार को पशु चिकित्सक युवती डा. प्रियंका का शव मिला था। साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने बताया कि शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में पाया गया है। शव को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
 हालांकि, दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुयीं  हैं। आपको बता दें कि 27 वर्षीय एक पशु चिकित्सक को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जिंदा जला दिया। हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर गुरुवार सुबह महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी।
इस घटना के बाद सड़क से लेकर संसद तक आक्रोश दिखा। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जांच समिति गठित करके जांच शुरु कर दी है।

पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी शादनगर में रहती थी और करीब 30 किलोमीटर दूर साइबराबाद में एक पशु चिकित्सालय में कार्यरत थी। वह प्रतिदिन हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपनी स्कूटी पार्क करती और कैब से अस्पताल तक जाती थी। बुधवार रात डॉक्टर अस्पताल से टोल प्लाजा पर लौटी, तो वहां खड़ी उसकी स्कूटी पंक्चर मिली। रात 9:22 बजे डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई और एक व्यक्ति ने उसे मदद की पेशकश की है। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि मदद की पेशकश करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आसपास की सभी दुकानें बंद हो गयी हैं और पंक्चर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को कहीं और ले जाना होगा। 

18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए तेलांगना सबसे असुरक्षित राज्य :- 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार , 18 से 30 साल की युवतियों के लिए तेलंगाना देश में सबसे असुरक्षित राज्य है। वर्ष 2017 में यहां दर्ज बलात्कार व दुष्कर्म के कुल मामलों में 91 फीसदी पीड़ताएं 18 से 30 साल की हैं, जो देश में सबसे बड़ी तादात है। हालांकि, सभी आयु वर्ग से बलात्कार व दुष्कर्म की घटनाओं में  मध्यप्रदेश अव्वल है।

बहन के अनुसार , डॉ. प्रिंयका ने जब फोन किया तो वह बहुत डरी हुई :-

पुलिस को दिए बयान में परिवार वालों ने बताया कि जब डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया, तब वह डरी हुई थी। बहन ने उससे स्कूटी वहीं छोड़कर कैब से घर लौटने को कहा था। डॉक्टर ने कहा कि टोल प्लाजा के किनारे इंतजार करने में उसे अजीब अजीब सा महसूस हो रहा है। आसपास के अजनबी लोग उसे घूर रहे हैं और उसे डर लग रहा है। पास में ही एक लॉरी खड़ी है, जहां कुछ लोग मौजूद हैं। प्रियंका ने अपनी बहन से उससे फोन पर बात करते रहने के लिए कहा किन्तु उससे बात करने के  छह मिनट बाद ही डॉक्टर प्रियंका का फोन बंद हो गया। जब डॉक्टर 11 बजे तक घर न लौटने पर परिवार वालो नें थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में किसान ने देखा जला शव

डॉक्टर को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित जिस टोल प्लाजा पर आखिरी बार देखा गया था, वहां से करीब 30 किमी की दूरी पर एक किसान ने गुरुवार सुबह उसका जला हुआ शव देखा और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के परिवार के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया। अधजले स्कार्फ और गले पड़े गोल्ड पेंडेंट से डॉक्टर के शव की पहचान हुई। पुलिस को आसपास से शराब की बोतलें भी मिलीं।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया

डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं। पुलिस ने संदेह जताया कि युवती को जाल में फंसाने के लिए अपराधियों ने उसके वाहन को जानबूझकर पंक्चर किया। आरोपियों ने डॉक्टर को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद गला घोटकर हत्या कर दी। शव को कालीन में लपेटकर रंगा रेड्डी जिले के चटनपल्ली फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया,जहां उसे जला दिया गया। पुलिस ने युवती की स्कूटी, कपड़े, जूतियां टोल प्लाजा के पास से बरामद की।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में परिवार का आरोप, टालती रही पुलिस

परिवार वालों का आरोप है कि साइबराबाद पुलिस उन्हें दौड़ाती रही। अगर पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज करके तत्काल कार्रवाई की होती, तो हमारी बेटी को जिंदा बचाया जा सकता था। मां ने बताया कि रात 11 बजे  मेरी छोटी बेटी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन उसे दूसरे थाने शमशाबाद भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह मामला उसके क्षेत्र में नहीं आता है। पीड़िता की बहन ने कहा कि एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन जाने में हमारा समय बर्बाद कर दिया गया और मेरी बहन मार दी गयी। अगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करती, तो मेरी बहन आज जिंदा होती। हालांकि, बाद में परिवार के साथ कई सिपाही लगाए और सुबह चार बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी बहुत मासूम थी। मैं चाहती हूं कि दोषियों को जिंदा जला दिया जाए।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति गठित की :-

राष्ट्रीय महिला आयोग (एन सी डब्ल्यू) ने वैटरनरी महिला डॉक्टर की हत्या मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक एनसीडब्ल्यू कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आयोग ने साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार को पत्र लिखकर विस्तृत जानकारी मांगी। शर्मा ने पत्र में लिखा कि 
मामले में जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में जांच समिति बनाने जा रहा है। मामले की गंभीरता देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया इस संबंध में जांच करें और उचित कार्रवाई करें।

प्रियंका रेड्डी हत्या व बलात्कार कांड में लोगों की मांग, हत्यारों को फांसी  

देश व समाज को क्षुब्ध करने वाली इस घटना के कारण सड़क से लेकर संसद तक लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोगों ने डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले की तुलना राजधानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप मामले से कर रहे हैं। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन मामला अभी तक पुर्नविचार याचिकाओं में लटका पड़ा है।अतः इस घटना के बाद लोगों की मांग है कि तत्काल सार्वजनिक तौर पर हत्यारों को फांसी दी जाऐ।

No comments