Ads

Breaking News

अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कॉलेज में यादगार हुई शाम, उपराष्ट्रपति पुत्री दीपा बैंकट पहुंची छोटी काशी।

अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कॉलेज में यादगार हुई शाम, उपराष्ट्रपति पुत्री दीपा बैंकट पहुंची छोटी काशी।
अनूप शहर। नमामि गंगे न्यूज़। संवाद अतुल कुमार अग्रवाल
अनूपशहर में मलकपुर रोड स्थित परदादा परदादी इंटर कॉलेज में आज शाम यादगार शाम हो गई जब भारत के उपराष्ट्रपति बेकैया नाइडू की बेटी पहुंची अनूप शहर।

 बेंक नायडू की बेटी दीपा वेंकट अपने परिवार के साथ आई। यह उनका परिवार के साथ निजी दौरा था। उन्होंने छात्राओं से वार्तालाप करके विद्यालय में चल रही विभिन्न प्रकार के कार्यों का गहराई से अवलोकन किया 

और विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र सेम से भी संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी विस्तार से ली। परदादा परदादी संस्था द्वारा जन हितेषी कार्य किए जाते हैं जिन पर दीपा बैंकट ने खुशी का इजहार किया।
 वह संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गरीब बालिकाओं को शिक्षित एवं स्वावलंबी बनाने की विद्यालय की गतिविधियों की मुरीद हो गई महिला स्वावलंबन एवं स्वच्छता के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।
 दीपा वेंकट ने विद्यालय की 50 छात्राओं को उप राष्ट्रपति महोदय से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करने का भी न्योता दिया। इस मौके पर रेणुका सिंह साजन जोश बीके शर्मा तरुणा अंकुर आदि मौजूद रहे।




No comments