Ads

Breaking News

डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बनने वाले विश्व रिकार्ड में वक्ताओं की टीम में चयनित

डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बनने वाले विश्व रिकार्ड में वक्ताओं की टीम में चयनित 
डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बनने वाले विश्व रिकार्ड में वक्ताओं की टीम में चयनित

डिबाई।नमामि गंगे न्यूज।व्यूरो।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा उत्तर प्रदेश का
 '36 घंटे निरंतर चलने का कीर्तिमान' स्थापित करने जा रहे सत्र में पूरे प्रदेश से 17 विभिन्न विषयों पर अपना वक्तव्य रखने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों में से जो सत्रह प्रभावशाली वक्ता चयनित किये गये हैं उनमें से एक नाम है, डिबाई क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक 'डॉ अनीता लोधी' का। डॉ अनीता लोधी को जो ज्वलन्त विषय आवंटित किया गया है वह है "लैंगिक समानता अथवा लिंग भेद"

                    डॉ अनीता लोधी कल दिनांक 03 अक्टूबर 2019 को उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन लखनऊ में प्रातः 10:00 बजे उपरोक्त विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत करेंगी, जिसका जीवंत प्रसारण 'दूरदर्शन उत्तर प्रदेश' पर देखा जा सकेगा। विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों से उद्बोधन हेतु सत्रह चुनिंदा सदस्यों में से एक डिबाई क्षेत्र की विधायक है, यह क्षेत्र के लिये गौरव की बात तो है ही, साथ ही उनकी प्रतिभा और आकर्षक व्यकितत्व का एक पहलू भी है। डिबाई की जनता की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बनने वाले विश्व रिकार्ड में वक्ताओं की टीम में चयनित।

No comments